Punjab: Transfer के इच्छुक अध्यापकों के लिए अहम खबर, Notification जारी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2024 - 02:53 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के समग्र शिक्षा अभियान के तहत काम करने वाले अध्यापकों के तबादले से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह तबादले ऑनलाइन ई-पंजाब पोर्टल के जरिए किए जाएंगे। इसके चलते कर्मचारियों को तबादले के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कहा गया है।    

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रांसफर के इच्छुक कर्मचारी 21 अगस्त 2024 से 23 अगस्त 2024 शाम ​​5 बजे तक ई-पंजाब पोर्टल पर अपनी यूजर आई.डी. से लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवदेनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इन तबादलों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कांट्रैक्ट के आधार पर काम करने वाले नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के अलावा आई.ई.डी. कंपोनेंट के तहत काम करते स्टाफ (डी.एस.ई.टी. और आई.ई.आर.टी) द्वारा भी अप्लाई किया जा सकता है।  

वहीं कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के लिए संबंधित जिले की एम.आई.एस. कोऑर्डिनेटर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद तकनीकी गलती के संबंध में किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News