Punjab : इस दिन लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगी Timing
punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 11:04 PM (IST)

जैतो ( रघुनंदन पराशर ): 14 मार्च को सुबह करीब 3.22 घंटे तक साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा।
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने जैतो में कहा कि यह चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10.10 से दोपहर 2.18 बजे तक रहेगा। पंडित शिव कुमार शर्मा ने कहा कि यह चंद्र ग्रहण भारत में कही भी दिखाई नहीं देगा, जिस कारण इसका भारत पर शुभ व अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि शास्त्रों के अनुसार कोई भी ग्रहण जिस देश में दिखाई नहीं देता, उसका प्रभाव वहां नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भारत में ग्रहण का सूतक काल भी नहीं लगेगा, जिससे देश भर के मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे।
भारत में इस ग्रहण का दृश्य दर्शन नहीं होगा, क्योंकि यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, और अन्य कुछ देशों में दिखाई देगा। इसलिए, भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसका मतलब है कि इस ग्रहण का कोई प्रतिकूल असर होली के त्योहार पर नहीं होगा, और आप बिना किसी धार्मिक प्रतिबंध के होली खेल सकते हैं।