Punjab : मंदिर में घुसे चोर, पंडित की बाइक और 20 हजार रुपये ले उड़े
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 09:07 PM (IST)
गुरदासपुर, (हरजिंदर गोराया) : धारीवाल के परशुराम मंदिर के अंदर घुसकर बीती रात चोर पंडित का बजाज मोटरसाइकिल, ट्रंक में रखे 20 हजार रुपये और एक बटन वाला मोबाइल फोन चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित हैप्पी पंडित के अनुसार, उसके पिता बीमार हैं और लंबे समय से बिस्तर पर हैं। वहीं, उसकी मां भी गिरने के कारण चोटिल हो गई हैं। वह सात सदस्यों वाले परिवार का अकेला कमाने वाला व्यक्ति है और परिवार का पालन-पोषण उसी के जिम्मे है।
हैप्पी पंडित ने बताया कि ट्रंक में रखे 20 हजार रुपये उसने कर्ज की किस्त चुकाने के लिए एक सुनार से ब्याज पर उधार लिए थे। चोरी के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट और बढ़ गया है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उसका मोटरसाइकिल बरामद करवाया जाए और चोरी हुए पैसे वापस दिलाए जाएं, ताकि वह अपने परिवार का सही तरीके से पालन-पोषण कर सके।

