Punjab के ट्रक को महाराष्ट्र में लगाई आग, ड्राइवर ने किया हैरानीजनक खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 05:05 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के ट्रक को महाराष्ट्र में आग लगाने की घटना सामने आई है। इस दौरान ट्रक में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ट्रक ड्राइवर जगतार सिंह निवासी संगरूर ने बताया कि वह 10 अप्रैल को वह पूना से बठिंडा आ रहा था। इस दौरान उसकी ट्रक में आर्मी सीएसडी का सामान रखा हुआ था। 

ड्राइवर ने बताया कि इस दौरान उसे पुलिस ने रोका और कहा कि, तुम नो एंट्री में घुस रहे हो। इस पर ड्राइवर ने पुलिस वाले से कहा कि आप को सिर्फ पंजाब की गाड़ी को रोक रहे हो बाकी सभी गाड़ियां यहां से निकल रही हैं। इसके बाद पुलिस वाला इस रास्ते से जाने के 30 हजार रुपए चालान के मांगने लगा। ड्राइवर ने उन्हें बार-बार कहा कि, इसमें आर्मी का सामान है  मेरा कोई अपना सामान नहीं है। इसके बाद पुलिस वाले मामले को रफा-दफा करने के लिए 5 हजार रुपए मांगने लगे। जब ड्राइवर ने पैसे देने से मन कर दिया तो उन्होंने सड़क के तरफ ले जाकर उसे थप्पड़ मारे। यही नहीं एक पुलिस वाले ने तो सिगरेट पीते-पीते ट्रके के डीजल टैंक में आग लगा दी। इस दौरान भड़की आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद पुलिस वाले वहां भाग निकले।

ट्रक ड्राइवर ने आरोप लगाए हैं कि महाराष्ट्र की पुलिस दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियों को बिना पैसे आगे नहीं जाने देती। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी ने कहा कि, जांच दौरान ऐसा लगता है कि आग ट्रक में शार्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी है। लेकिन ड्राइवर के लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखते हुए टोल नाके की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। घटना नासिक इलाके की है। घटना के दौरान टोल नाके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से पूछताछ की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News