पंजाब में ठंडी हवाओं के बीच मौसम का बड़ा Update, जानें अगले 5 दिनों का हाल...
punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2025 - 12:22 PM (IST)
पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राज्य का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है लेकिन ठंडी हवाओं से मौसम फिर बदलता नजर आ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप के बीच ठंडी हवाओं से लोगों को ठंड का ऐहसास हो रहा है। आपको बता दें कि पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान पटियाला में 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में पंजाब के इलाकों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। एक अनुमान के अनुसार पंजाब के मैदानी इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा बारिश की कोई संभावना नहीं है।
जानें आने वाले दिनों में जिलों का तापमान
अमृतसर का तापमान: अमृतसर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। रविवार को बारिश की संभावना है।
चंडीगढ़ का तापमान - चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। मौसम साफ़ रहेगा
लुधियाना का तापमान - लुधियाना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार सुबह बारिश की संभावना है।
जालंधर का तापमान - जालंधर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को बारिश का अनुमान है।
पटियाला का तापमान: पटियाला में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है।
बठिंडा का तापमान - बठिंडा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री हो सकता है।