फिर बदलेगा पंजाब का मौसम! विभाग ने दी नई Update
punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 10:36 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से बारिश, हवा और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। यह सब पश्चिमी विक्षोभ का असर था, लेकिन अब इसका असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और पंजाब में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। राज्य का तापमान फिलहाल सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। फरीदकोट में तापमान 42.7 डिग्री तक पहुंच गया है, जो राज्य में सबसे अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है और सभी जिलों में 20 डिग्री को पार कर गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिसके कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि विभाग ने अभी तक इस सप्ताह के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पंजाब से सटे राज्यों में इस सप्ताह गर्मी का येलो अलर्ट है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here