बिगड़ेगा पंजाब का मौसम! आंधी-तूफान के साथ बारिश का Alert, पढ़ें...
punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 11:16 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने 10 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें जिला गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर और फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। जिस कारण तापमान में गिरावट की भी संभावना है।
विभाग के अनुसार आज भी होली पर राज्य में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राज्य में 16 मार्च तक कई इलाकों में आंधी -तूफान और बारिश की भी संभावना है। विभाग द्वारा यह अलर्ट 14 से 16 मार्च तक सक्रिय रहने की उम्मीद है। बता दें कि हर रोज बढ़ रहा तापमान इस बार गर्मी का एहसास करवाने लगा है। बुधवार को चंडीगढ़ उत्तर भारत के 6 राज्यों में तीसरा सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ।
पिछले 3 दिनों से लगातार बढ़ रहा तापमान बुधवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट का तापमान तो 33.4 डिग्री तक पहुंच गया। अब 15, 16 मार्च को चंडीगढ़ समेत मैदानी इलाकों में मौसम में ये बदलाव हो सकता है। हालांकि दिन और रात के तापमान में कोई ज्यादा गिरावट नहीं होगी। इसके बाद 18 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से मौसम साफ होगा।