पंजाब में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत; 4-5 सितंबर के लिए Yellow Alert

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 08:42 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली और प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर के लिए राज्य के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जबकि आने वाले दिनों में भी तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद पंजाब का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान में गिरावट होशियारपुर में देखने को मिली।

वहीं, जालंधर, रोपड़, पठानकोट, लुधियाना समेत कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। बारिश का यह दौर किसानों के लिए भी लाभदायक माना जा रहा है, जबकि आम लोगों को लंबे समय बाद गर्मी से राहत मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News