Weather: पंजाब में अगले 3 दिन मौसम रहेगा खराब, भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 12:45 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में आने वाले 3 दिनों के दौरान मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार 28, 29 और 30 मई को भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे हवाएं
28 और 29 मई को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर जिला पठानकोट, रूपनगर और SAS Nagar (मोहाली) में मौसम विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने जारी की भविष्यवाणी
इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। यदि इन तारीखों में आपका कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम है तो पहले मौसम विभाग की भविष्यवाणी जरूर देख लें। मौसम विभाग ने लोगों को आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News