Weather: स्वतंत्रता दिवस पर मौसम का बदला मिजाज, पंजाब के इन जिलों में भारी बारिश का Alert

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 08:25 AM (IST)

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने 15 अगस्त को पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश का अलर्ट
विभाग के अनुसार, 15 अगस्त को पंजाब के पठानकोट और रूपनगर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हरियाणा के भी कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 16 अगस्त को बारिश की संभावना कम रहेगी।  इसके बाद 17 अगस्त को बारिश की गतिविधियां फिर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

19 और 20 अगस्त को मौसम में सुधार के संकेत
वहीं, 18 अगस्त को भी कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, 19 और 20 अगस्त को मौसम में सुधार के संकेत हैं और पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, बिजली गिरने के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News