पंजाब में बदल सकता है मौसम, फिर से गिरेगा तापमान, जानें कब

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 11:28 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। सुबह से ही धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 11 मार्च तक पंजाब में मौसम सामान्य और साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

वहीं 11 मार्च के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है। इसके असर से पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है, हालांकि अभी इसकी पूरी तरह पुष्टि नहीं की गई है। अगर मौसम बदलता है तो दिन के तापमान में हल्की गिरावट और ठंडक महसूस हो सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News