Weather: पंजाब में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का कहर जारी, ये जिला सबसे ठंडा

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 09:24 AM (IST)

पंजाब डेस्क: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.8 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया। जहां पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है वहीं जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार होने से घाटी में भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है। 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री सैल्सियस बलाचौर का रहा।  इस बार जनवरी का महीना सबसे ठंडा रहेगा। अगर बात करें जनवरी 2012 में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक नोट किया गया था। उसके बाद 2020 में जनवरी में अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक दर्ज किया गया था।इस महीने में मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाएं लगातार ही चलने की संभावना है जो दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज करवाती रहेंगी। ये सब वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस की वजह से हो रहा है। 2023 की 5 जनवरी का दिन सबसे ठंडा रहा। क्योंकि दिन के समय शीत लहर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News