Weather: पंजाब में बदला मौसम, IMD ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर दी चेतावनी, पढ़ें...
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 12:05 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दी है। राज्य के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर से बढ़ सकता है, जिससे गर्मी दोबारा महसूस होने लगेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हालांकि 1 और 2 अप्रैल के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
वहीं 3 अप्रैल को एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान पूरे प्रदेश में तेज हवाएं, बिजली चमकने और बारिश की संभावना को देखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

