Punjab Weather Update: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें...
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 07:36 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने आने वाले 22 अप्रैल तक के दिनों के लिए बड़ा अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, पंजाब के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और नवांशहर जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बिजली गिरने और 30 से 40 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 18 अप्रैल के बाद आने वाले 4 दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। 19, 20, 21 और 22 अप्रैल को पूरे पंजाब में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और मौसम ज़्यादातर साफ रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को पड़ रही गर्मी को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी है। यहां आपको यह भी बता दें कि आने वाले दिनों में जहां लू चलेगी, वहीं तापमान भी बढ़ेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

