Punjab : युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर किया Suicide, पुलिस जांच जारी
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 06:57 PM (IST)
मोगा (आजाद) : फिरोजपुर से लुधियाना जाने वाली ट्रेन के आगे कूद कर एक अज्ञात युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस चौकी के सहायक थानेदार त्रिलोक सिंह ने बताया कि घटनना की जानकारी मिलने पर मैं तथा हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। उन्होंने कहा कि यह घटना बंद फाटक मोगा के पास हुई। अज्ञात युवक के शव को पहचान हेतू 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल मोगा रखा गया है। जिसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने या 72 घंटे बीतने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सहायक थानेदार त्रिलोक सिंह ने कहा कि यदि किसी को जानकारी मिले, तो वह रेलवे पुलिस चौकी से भी संपर्क कर सकता है।

