संगीत जगत से जुड़ी दुखद खबर, एक और पंजाबी सिंगर का हुआ निधन

punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 04:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाबी संगीत की दुनिया अभी राजवीर जवंदा के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाई थी, कि एक और दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के लोक गायक गुरमीत मान का निधन हो गया। गुरमीत मान, जो पंजाब पुलिस में भी सेवा दे रहे थे, अपनी मधुर आवाज और दिल छू लेने वाले लोक गीतों के लिए जाने जाते थे। रोपड़ के रहने वाले ये कलाकार अपनी आवाज से पंजाब की लोक संस्कृति को लोगों के दिलों तक पहुंचाते थे। 

punjab singer death

उनकी जोड़ी प्रीत पायल के साथ काफी मशहूर थी और उनके गाए गीत आज भी गांव-गांव गूंजते हैं। अब गुरमीत मान की कमी पंजाबी संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा रहेगी। उनकी आवाज भले ही बंद हो गई हो, लेकिन उनकी यादें और गीत हमेशा जिंदा रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News