पंजाब की लड़की के साथ कनाडा में घटा हादसा, मौके पर हुई दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 11:25 AM (IST)

अच्चल साहिब : हलका श्री हरगोबिंदपुर के अधीन आते गांव सुक्खा चिड़ा की छात्रा की कनाडा के ब्रैम्पटन में हुए सड़क हादसे में मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। इस संबंध में मृतक लड़की के चाचा ग्रंथी नरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भतीजी लखविंदर कौर कोमल (21) पुत्री बलविंदर सिंह निवासी गांव सुक्खा चिड़ा करीब 10 महीने पहले कनाडा में पढ़ाई करने गई थी। उन्होंने बताया कि छुट्टियां होने के कारण अपनी 5 सहेलियों सहित काम पर जा रही थी। वह जिस गाड़ी में सवार थे वह अनियंत्रित हो गई और पेड़ों से टकरा गई, जिस कारण उसकी भतीजी लखविंदर कौर कोमल सहित तीन अन्य लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक व एक अन्य लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है।     

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर समाज सेवी बलदेव सिंह बल्ला सुक्खा चिड़ा ने बताया कि यह एक मेहनती परिवार है। मृतक लड़की के पिता दिहाड़ीदार है। उसने बहुत मेहनत कर और कुछ कर्ज लेकर अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए करीब 10 महीने पहले उसे कनाडा में पढ़ने के लिए भेजा था। अभी सिर्फ 2 ही सेमेस्टर क्लियर हुए थे कि यह हादसा हो गया।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News