पोते को मिलने Canada गए दादा का शर्मानक कारनामा! अब लगा Lifetime Ban, होगा Deport
punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 06:06 PM (IST)
पंजाब डेस्क: कनाडा में एक पंजाबी मूल के 51 वर्षीय व्यक्ति की शर्मनाक हरकत सामने आई है। जानकारी के अनुसार विजिटर वीजा पर नवजात पोते को देखने पहुंचे जगजीत सिंह को वहां दो स्कूली छात्राओं को परेशान करने का दोषी पाए जाने के बाद कनाडा सरकार ने देश से बाहर निकाले जाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन पर कनाडा में दोबारा प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध भी लगा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक जगजीत सिंह जुलाई में सरनिया शहर पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक हाई स्कूल के बाहर वहां पढ़ने वाली दो नाबालिग लड़कियों से जबरदस्ती बात और मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश की। लड़कियों के मना करने के बाद भी वह उनका पीछा करता रहा और एक की कमर पर हाथ रखने की कोशिश की। इसके बाद स्कूल प्रशासन की शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि स्कूल परिसर में उनका कोई काम नहीं था और ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इसके बाद सख्त आदेश सुनाते हुए अदालत ने कहा कि जगजीत सिंह को कनाडा से डिपोर्ट किया जाएगा और भविष्य में उनके प्रवेश पर स्थायी प्रतिबंध रहेगा। इसके बाद उन्हें अब कभी भी डिपोर्ट किया जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

