पंजाबी का अनोखा Swag,घोड़े पर सवार हो पहुंचा वोट डालने

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 03:49 PM (IST)

पंजाब डेस्क- पंजाब की संगरूर लोकसभा सीटों पर वोट डालना लगातार जारी है। सुबह 9 बजे तक सीट पर 11.36 %, 11 बजे तक 26.26% और 1 बजे तक 39.85% वोटिंग हो गई है। 

संगरूर लोकसभा सीट पर काफी दिग्गज नेताओं ने भी वोट दिए। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गुरमीत सिंह हेयर और दलवीर सिंह गोल्डी आदि शामिल हैं। वहीं मतदाताओं ने इतनी गर्मी होने के बावजूद भी वोट डाले, और डालने आ रहे हैं। इसी बीच एक मतदाता लाजवन्त सिंह घोड़े पर सवार होकर वोट डालने आए, जिसे देख लोग काफी अचंभित भी हुए। वहीं संगरूर के डीआईजी ने पोलिंग बूथ का पूरी तरह जायजा भी लिया। संगरूर में चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं के पौधे भी बांटे गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News