दुखद खबर : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के इस उभरते सितारे का हुआ निधन
punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 11:04 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मशहूर पंजाबी सिंगर कंवर चहल का निधन हो गया है। वह संगीत जगत का उभरता सितारा थे और उन्होंने कई मशहूर गाने गाए थे। उनके आकस्मिक निधन से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
इसके साथ ही जानकारी मिली है कि कंवर चहल का अंतिम संस्कार आज कोटरा कलां के पास भीखी (मानसा) में किया जाएगा। उनकी मौत कैसे हुई इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here