पंजाब : रावी दरिया पार बसे गांवों के लिए राहत भरी खबर, दशकों पुरानी मांग होने जा रही पूरी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 10:49 AM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर जिले के मकोड़ा पत्तन पर रावी दरिया पार बसे सात गांवों के लिए राहत भरी खबर है जो मानसून के मौसम के दौरान पूरे देश से कट जाते थे। हलका विधायक अरुणा चौधरी की कोशिश से अब जल्द ही रावी दरिया पर मकोड़ा पत्तन पर स्थायी पुल का निर्माण शुरू होने वाला है। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो लोग मानसून के मौसम के मौसम में रावी दरिया में बहुत अधिक आ जाने से नौकरी, पढ़ाई, हैल्थ और दूसरी सुविधाओं से वंचित हो जाते थे। मकोड़ा पत्तन पर पक्का पुल बनाने की मांग रावी दरिया के पार बसे गांवों के लोगों द्वारा देश की आजादी के बाद से ही की जा रही थी।

कई दशकों से लोक निर्माण विभाग रावी दरिया के पार बसे गांवों के लगभग 3,000 लोगों की आवाजादी के लिए कुछ महीनों के लिए कुछ महीने के लिए पलटून पुल बनाता आ रहा है। जुलाई में बरसात का मौसम शुरू होता है तो विभाग इस पुल को हटा देता है तथा किश्ती सेवा शुरू करता है पर पानी स्तर बढ़ जाने के कारण किश्ती सुविधा भी बंद कर दी जाती है। जिस कारण हर साल, मकोड़ा पत्तन के सामने दरिया पार के इलाके के गांववालों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तीन तरफ से पाकिस्तान से घिरे इस भरियाल नाम के टापू इलाके के लोगों को बॉर्डर पार से घुसपैठ और मानसून के दौरान कनैक्टिविटी टूटने की दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ता है। पुल की मांग के लिए क्षेत्र के लोग बार-बार विरोध प्रदर्शन और 2 बार विधानसभा चुनाव का बायकाट भी कर चुके हैं पर उनकी मांग जल्द पूरी होने जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News