Punjabi Singer शैरी मान ने  दिखाई नन्ही परी की पहली झलक, लोग कर रहे ये Comments

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 11:33 AM (IST)

पंजाब डेस्क: अपने पहले गाने 'यार अन्मुल्ले' से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले सिंगर शैरी मान शुरुआत से ही एक के बाद एक हिट गाने देते आ रहे हैं। हाल ही में शैरी मान ने फैंस को घर के खास सदस्य से रू-ब-रू करवाया है। दरअसल, शैरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक छोटी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फैंस लगातार कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sharry Mann (@sharrymaan)

 


दरअसल, शेरी मान ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, ''भागां वाला महूस कर रहा हां...चिड़ियां मुड़ आईयां...'' शैरी मान के पोस्ट से साफ है कि उनके घर पर नन्हीं परी का स्वागत किया गया है। फैंस इस पर कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बेटी के रूप में वापस आ गई मां', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा और कहा- आपकी मां वापस आ गई।  शैरी मान ने अपनी बेटी की सिर्फ एक झलक दिखाई है, हालांकि उसका चेहरा सामने नहीं आया है। कलाकार की इस खुशी में फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी शामिल हो रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें कि शेरी मान उन कलाकारों में से एक हैं जो न सिर्फ गानों से बल्कि अपनी बातों से भी सोशल मीडिया पर अपने फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर शेरी के अनगिनत वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह अपने फैन्स को हंसाते हुए नजर आते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News