Canada में रैश ड्राइविंग में पकड़ा गया पंजाबी युवक, रिकॉर्ड खंगाला तो उड़ गए पुलिस के होश
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 04:36 PM (IST)
पंजाब डेस्क : कनाडा में एक पंजाबी युवक का गैंगस्टर रिकार्ड निकलने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा के शहर एडमॉन्टन में पुलिस ने लापरवाही से चल रही तेज रफ्तार (रैश ड्राइविंग) कार को रोककर जांच की। इस दौरान कार की तलाशी के दौरान अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में ड्रग बरामद हुए। इस मामले में पुलिस ने कार चालक सफलदीप सिंह और उसके 2 सहयोगियों संदीप सिंह और दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों ने कोर्ट का रुख करते हुए जमानत की मांग की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। रिहाई के कुछ समय बाद सफलदीप सिंह ने अपना ठिकाना बदलकर दूसरे शहर में जाकर रहने लगा। इस दौरान जब पुलिस आपराधिक रिकार्ड खंगाला तो जांच में सामने आया कि सफलदीप सिंह पंजाबी मूल का एक कथित गैंगस्टर है, जिसकी कनाडाई एजेंसियों को पहले से तलाश थी। सफलदीप सिंह अपने साथी सहित पढ़ाई के बहाने कनाडा आया था। इसी बीच कम समय में अमीर बनने और ऐशो आराम की जिन्दगी जीने के चाहत में उसने फॉर ब्रदर्स गैंग के लोगों के साथ जुड़ गया और गैंगस्टर बन गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारियों के मुताबिक, सफलदीप सिंह के तार कनाडा में सक्रिय फोर ब्रदर्स गैंग से जुड़े पाए गए हैं। वहीं पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वह भारतीय, विशेषकर पंजाब से जुड़े कारोबारियों, दुकानदारों और बिल्डर्स को धमकाकर उनसे कथित तौर पर फिरौती वसूलने की गतिविधियों में शामिल रहा है। जानकारी मुताबिक सफलदीप और उसके गैंग ने एक बड़े कारोबारी की हत्या का प्लान भी बनाता था। सूचना मिलते ही पुलिस ने सफलदीप सिंह पर केस दर्ज कर लिया। लेकिन वह भाग निकला और कहीं छिप गया। इस दौरान पुलिस द्वारा उसे पकड़ने के लिए अलर्ट भी जारी किया गया।
बताया जा रहा है कि, पुलिस से भागते हुए सफलदीप सिंह ओंटारियों से भागकर एडमॉन्टन शहर में रहने लगा जहां पर वह अपनी पहचान बदल कर गाड़ियों का अवैध धंधा करने लगा। सफलदीप चोरी की लग्जरी गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर उन्हें नया नंबर देता था और उसके इन गाड़ियों को फिरौती के कामों में के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

