America में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पंजाबी युवक ने American Couple को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 03:54 PM (IST)

पंजाब डेस्क : अमेरिका में पंजाबी युवक और अमेरिकन कपल के बीच झगड़े की खबर सामने आई है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के आरेंज जिम के बाहर नस्लीय टिप्पणई को लेकर विवाद हुआ। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला-पुरुष एक युवक से बहस करते हुए दिखाई दिए।  

पंजाब युवक के बार-बार समझाने के बाद भी जब दोनों  पक्ष नहीं समझते तो उसने गाली देना और झगड़ा शुरू कर दिया। इसी बीच पंजाबी युवक को गुस्सा आ गया और उसने अमेरिकन व्यक्ति को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साया पंजाबी युवक ने अमेरिकन व्यक्ति की पत्नी को धक्का देकर भाग जाने के लिए कहा। फिर स्थानीय एक अन्य व्यक्ति पंजाब युवक को कहता कि वह  पत्नी के साथ ऐसे व्यवहार नहीं कर सकता है तो पंजाबी युवक उसे भी थप्पड़ जड़ देता है।

बताया जा रहा है कि, इस वायरल हो रहे वीडियो का मामला न्यूयार्क पुलिस के पास नहीं पहुंचा, जिसके चलते दोनों पक्षों के नाम और एड्रेस पता नहीं चल पाए हैं। वीडियो के वायरल होते है ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News