पंजाबियो में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ रही रुचि! लेकिन फिर भी...

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 12:47 PM (IST)

पंजाब डेस्क : इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बेहद ही खास खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाबियों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति रुचि बढ़ने लगी है। इसी के चलते, पंजाब इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने के मामले में हरियाणा के बराबर पहुंच गया है। गौरतलब है कि, पंजाब ने वर्ष 2024 में 47152 इलेक्टिक वाहन खरीदे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21404 ज्यादा हैं। इसी तरह, पड़ोसी राज्य हरियाणा ने इन 2 वर्षों में 78358 ईवी वाहन खरीदे हैं। अगर इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में वृद्धि की बात करें, तो पंजाब इसमें आगे है।

पंजाब में हरियाणा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा, पंजाब में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ रही है। पंजाब में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़कर 717 हो गई है, जो हरियाणा से सिर्फ 218 स्टेशन कम है। हरियाणा में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 935 है। हालांकि ईवी वाहनों के प्रति पंजाबियों का रुझान बढ़ा है, लेकिन ज्यादातर लोग ऑटो और ईवी स्कूटर खरीद रहे हैं।

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री अभी भी कम है। इसकी वजह उनकी ऊंची कीमतें हैं। पंजाबियों को इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों की विश्वसनीयता और जीवनकाल को लेकर भी कुछ चिंताएं हैं। इसके अलावा, कुछ उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए वे अभी भी पुराने वाहनों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News