Expose: 3 कुंवारी लड़कियों का गंदा धंधा बेनकाब, "यमला जट्ट पार्क" में ले जाकर करते थे ये काम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2023 - 03:20 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि, तरुण): बस स्टैंड के पास बने "यमला जट्ट पार्क" और सुनसान जगह पर रात के समय देह व्यापार का धंधा करने वाली 3 युवतियां थाना डिवीजन नं.5 की पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। उक्त जानकारी पत्रकार सम्मेलन के जरिए ए.सी.पी जसरुप कौर व थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने दी है। ए सी पी जसरुप ने बताया कि उक्त महिलाएं बस अडडे पर आने वाले राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाती। उनके साथ जिस्म का सौदा करती।

आरोपी महिलाए राहगीरों को इलाके में बने बाथरुम ओर पार्क में ले जाकर शारीरिक सबंध बनाती। इलाका निवासियों की ओर से मिल रही निरंतर शिकायतों के चलते इन जिस्मफिरोशी का धंधा करने वाली महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस प्रशासन अनैतिक कार्य करने वाले अपराधिक त्तवों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी। पुलिस प्रशासन ने सभी महिलाओं के नाम सार्वजनिक किए है। परंतु पंजाब केसरी महिलाओं की पहचान सार्वजनिक नही कर रही है।

जिस्मफिरोशी का धंधा होटल्स में अधिक
इस खबर के माध्यम से यह बताना ऊचित होगा कि पुलिस शिकायत के आधार पर तो कारवाई करती है,परंतु इलाके में सरेआम जिस्मफिरोशी का धंधा इलाके के अधितकर होटल्स में हो रहा है। जबकि काबू की गई महिलाए कई बार होटल्स में जाकर जिस्मफिरोशी का धंधा करती है। इतना ही नही इलाके के कई होटल्स चकले बन चुके है। जहां बेखौफ जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा है। आखिर किसकी शह है जो इन होटल्स पर पुलिस हाथ डालने से डरती है। वहींं सूत्रों के अनुसार पुलिस की रेड से पहले ही चकले चलाने वाले होटल्स के प्रबंधकों को जानकारी मिल जाती है।

सबसे बदनाम इसी थाने के इलाके में है स्पॉ सैंटर्स
थाना डिवीजन नंबर 5 के अंर्तगत आते क्षेत्र में महानगर के करीब 60 प्रतिशत स्पॉ सैंटर्स है। अधिकतर स्पा सैंटर्स में जिस्मफिरोशी का धंधा बेखौफ चल रहा है। कई स्पॉ सैंटर्स में विदेशी महिलाएं भी अनैतिक कार्य रही है। कई स्पॉ सैंटर्स में ग्राहकों को लूट लिया जाता है। परंतु बदनामी के डर से कोई भी ग्राहक अपनी शिकायत करने के लिए आगे नही आता। पुलिस प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर इन अनैतिक कार्य करने वाले स्पॉ सैंटर्स पर नकले कसनी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News