Punjab में एक बार फिर रेल का चक्का जाम करने का ऐलान! जानें इस बार की वजह

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 04:58 PM (IST)

बठिंडा  (परमिंद्र): गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करवाने के लिए भाकियू एकता डकौंडा धनेर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर को एक मांगपत्र सौंपा। किसानों ने ऐलान किया कि अगर खरीद शुरू न करवाई गई तो किसान 17 अप्रैल को दोपहर 12 से 3 बजे तक पंजाब भर में रेल का चक्का जाम किया जाएगा। यूनियन के जिला बठिंडा नेता अमरजीत हनी ने कहा कि पंजाब की सभी खरीद एजैंसियों ने गेहूं की सरकारी खरीद बंद कर दी है जिससे किसानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिला बठिंडा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह कोटली, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह रामपुरा ने कहा कि गेहूं की सरकारी खरीद तुरंत की जानी चाहिए। नेताओं ने कहा कि राजस्थान और हरियाणा को बारिश से हुए नुकसान के कारण गेहूं की फसल की खरीद के मापदंडों में छूट दी गई है लेकिन केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के साथ बेइंसाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को बड़ी संख्या में किसान रेल का चक्का जाम करेंगे। उन्होंने अन्य सहयोगी संगठनों से भी अपील की कि वह इस रोष प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें ताकि किसानों से हो रही बेइंसाफी के खिलाफ आवारज उठाई जा सके।

 इस मौके पर बठिंडा जिले के प्रैस सचिव गुरदीप सिंह नाथपुरा, नथाना ब्लॉक के अध्यक्ष पाला सिंह सेमा, गुरतेज सिंह सेमा, कश्मीरा सिंह भुच्चो खुर्द, सुखमंदर सिंह, लाभ सिंह गोबिंदपुरा, बंत सिंह, नर सिंह, जैला सिंह चाहल, राजू सिंह चक्क फतेह सिंह वाला, बलदेव सिंह भुच्चो कलां आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News