पंजाब बंद की सफलता के बाद 1 अक्तूबर से होगा ‘रेल रोको’ आंदोलन: राजेवाल

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 01:05 PM (IST)

समराला (गर्ग): कृषि बिलों के विरोध में किसान संगठनों ने बंद दौरान जगह-जगह यातायात रोकते हुए केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। शाम 4 बजे तक किसान सड़कों पर डटे रहे। लुधियाना-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के राष्ट्रीय प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने पंजाब बंद की सफलता के बाद किसान संघर्ष को बड़े स्तर पर तेज करने के लिए अगले पड़ाव में पहली अक्तूबर से ‘रेल रोको’ आंदोलन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसान केंद्र को बिल वापस लेने के लिए मजबूर कर देंगे और सरकार को जल्दी फैसला लेना पड़ेगा। राजेवाल ने पंजाब में खेती बिलों को लागू होने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र से तुरंत विधानसभा सत्र बुलाकर बिल रोकने का प्रस्ताव पास करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह अकेले पंजाब के किसानों की लड़ाई नहीं रही। अब पूरा देश इसमें कूद पड़ा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News