रेल टिकट का पी.एन.आर. चैक करने पर मिलेगी आपको यात्रा और रूट की सारी डिटेल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2017 - 10:35 AM (IST)

जालंधर (गुलशन): रेलवे विभाग यात्रियों के लिए नई सुविधा लेकर आ रहा है, जिससे आपकी कई मुश्किलें मिनटों में दूर हो जाएंगी। वर्तमान में आप जब पी.एन.आर. स्टेट्स चेक करते हैं तो आपको सिर्फ  अपनी सीट और किराए संबंधी ही जानकारी मिलती है, लेकिन जल्द ही अब इसमें बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

इस बदलाव के बाद आप जैसे ही अपना पी.एन.आर. चैक करने के लिए मैसेज करेंगे तो रिप्लाई में आने वाला मैसेज आप की यात्रा और रूट से संबंधित सारी जानकारियां उपलब्ध करवाएगा। जैसे कि ट्रेन कितनी लेट चल रही है, आप जहां से ट्रेन में सवार होना चाहते हैं वहां से वह कितने किलोमीटर दूर है, ट्रेन की स्पीड क्या है। यह सब जानकारियां देने वाली नई सुविधा अगले महीने से शुरू की जा रही है। रेल मंत्रालय ने रेलवे को कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाली कंपनी क्रिस को नई सुविधाएं जोडऩे के आदेश जारी कर दिए हैं। सिस्टम अपडेट होने के बाद आप अपनी रेल टिकट का पी.एन.आर. चैक करेंगे तो आपको संबंधित ट्रेन के बारे में कई जानकारियां एक साथ मिलेंगी।    

रेलवे के नैशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर भी अक्सर सवाल उठते रहते हैं। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग यात्रियों को ट्रेन संबंधित सारी जानकारी पी.एन.आर. के जरिए उपलब्ध करवाने में जुट गया है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह सुविधा अगले महीने तक शुरू हो जाएगी।

सिस्टम अपडेट होने के बाद मिलेंगी ये सुविधाएं
* सीट का क्या स्टेटस है कोच नंबर, कोच कंपोजीशन
* ट्रेन कितनी लेट चल रही है।
* ट्रेन कितनी स्पीड से चल रही है।
* कब तक किस स्टेशन पर पहुंचेगी।
* मैप पर ट्रेन की पोजीशन।
* किस प्लेटफ ॉर्म पर आ रही है।
* लास्ट लोकेशन क्या है। 
* रास्ते में कोई कोच चेंज हुआ है तो उसकी इन्फॉर्मेशन। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News