यात्रीगण ध्यान दें: गुरुपर्व पर देश के इन हिस्सों में चलेंगी मेला स्पैशल गाड़ियां, ये रहेगा शैड्यूल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2019 - 12:34 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(धीर): 550वें प्रकाशोत्सव पर सुल्तानपुर लोधी में मनाए जा रहे विश्व स्तरीय समारोह मौके देश-विदेश की विभिन्न जगहों से आ रही संगत की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व विधायक नवतेज सिंह चीमा की ओर से रेल मंत्रालय भारत सरकार को पावन नगरी के लिए स्पैशल मेल एक्सप्रैस, पैसेंजर ट्रेनें चलाने के लिए की मांग तहत रेल मंत्रालय ने मेला स्पैशल गाड़ियां चलाने की आज्ञा दे दी है। इस संबंधी सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन के मुख्य सुपरिंटैंडेंट राजबीर सिंह टाइगर ने बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से फिरोजपुर डिब्रूगढ़ वाया सुल्तानपुर लोधी, गंगानगर, डेरा बाबा नानक, नांदेड़, पटना, नवांशहर, लोहियां, दिल्ली, होशियारपुर, फाजिल्का, लोहियां पटियाला, नंगल डैम गाड़ियों को चलाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर से डिब्रूगढ़ के लिए ट्रेन दोपहर को 12.40 बजे रवाना होगी और यह ट्रेन सुल्तानपुर लोधी में दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। ट्रेनें 6 नवम्बर से 13 नवम्बर तक चलेंगी। 

 

ट्रेन नंबर कहां से कहां तक सुल्तानपुर लोधी से चलने व पहुंचने का समय कितने दिन 
4649  डिब्रूगढ़ से फिरोजपुर    दोपहर 1.53 बजे        8 से 15 नवम्बर
4652 फिरोजपुर से पटना दोपहर 2 बजे    5, 9 व 14 नवम्बर 
4609 सुल्तानपुर से डेरा बाबा नानक  रात 11.55 बजे        3 से 16 नवम्बर
4610 डेरा बाबा नानक से सुल्तानपुर लोधी      11.40 बजे दिन का 4 से 17 नवम्बर
4613 सुल्तानपुर लोधी से डेरा बाबा नानक दोपहर 1 बजे        1 से 14 नवम्बर 
4614  डेरा बाबा नानक से सुल्तानपुर लोधी सुबह 7.15 बजे    1 से 14 नवम्बर
4607  सुल्तानपुर से नवांशहर      शाम 4.30 बजे    2 से 15 नवम्बर 
4608  नवांशहर से सुल्तानपुर लोधी  दिन को 10.55 बजे    3 से 16 नवम्बर
4603 सुल्तानपुर लोधी से गंगानगर दोपहर 2 बजे            2 से 15 नवम्बर 
4604 गंगानगर से सुल्तानपुर लोधी रात 11:25 बजे  2 से 15 नवम्बर
4605  सुल्तानपुर लोधी से फाजिल्का    11.20 बजे  दिन का    3 से 16 नवम्बर
4606  फाजिल्का से सुल्तानपुर लोधी रात 11.10 बजे  3 से 15 नवम्बर
4601  हिसार से सुल्तानपुर लोधी दोपहर12.35 बजे  1 से 14 नवम्बर 
4602 सुल्तानपुर लोधी से हिसार दोपहर 12 बजे        4 से 17 नवम्बर
04411 दिल्ली से लोहियां खास  लोहियां सुबह 7 बजे  सोमवार, बुधवार, शनिवार
04412 लोहियां से दिल्ली शाम 7.30 बजे              मंगलवार, शुक्रवार, रविवार ( 3 अक्तूबर से 16 नवम्बर तक )


                                          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News