Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर बड़ी Update, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2024 - 12:32 PM (IST)

चंडीगढ़: डेढ़ महीने की भीषण गर्मी के बाद आने वाले दिनों में बारिश होने के संकेत सोमवार से मिलने शुरू हो गए हैं। पिछले तीन हफ्तों से सिक्किम के आसपास रुका मानसून एक तरफ बिहार- उत्तर प्रदेश से देश के उत्तरी हिस्से की तरफ बढ़ रहा है तो चंडीगढ़ में उमस बढ़ने के साथ ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट, पंचकुला, डेराबस्सी, कालका, कसौली और आसपास के कई एरिया में सोमवार को बारिश की बौछारें पड़ी। हवा में बढ़ती उमस और मानसून की रफ्तार बढ़ने से अब 28 जून के आसपास शहर में बारिश शुरू होने की संभावना बनी है। सोमवार सुबह से ही भारी उमस के साथ हलके बादल उमढ़ने से अधिकतम तापमान तो 39.9 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका लेकिन हवा में 42 और 60 फीसदी के बीच रही उमस ने लोगों के दिन भर जमकर पसीने छुड़ाए। रविवार रात भी न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री के आसपास रहा।

दक्षिण पश्चिमी हवाएं लाई उमस, लोकल क्लाउड से हुई बारिश
मानसून आने से पहले अगर हवा में उमस की मात्रा बढ़ जाए तो लोकल क्लाउड बनने पर बारिश की बौछारें पड़ती हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ और हवा में उमस की मात्रा अचानक बढ़ गई। उमस की मात्रा इतनी बढ़ गई कि 42 फीसदी से नीचे नहीं गई। इस उमस को जब 35 डिग्री के ऊपर के तापमान के संपर्क में आई तो 11 बजे के बाद लोकल क्लाउड फॉर्मेशन यानी स्थानीय बादल बनने शुरू हुए। बादल शहर के ऊपर भी उमड़े लेकिन घने काले बादल पूर्वोत्तर यानी कसौली और बद्दी के ऊपर बनने लगे। वहीं मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार से शहर में बारिश की बौछारे लगातार शुरू हो जाएंगी। मानसून भी अब रफ्तार पकड़ चुका है। विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की अुकूल परिस्थितयां है और इस महीने के आखिर तक तय समय पर मानसून चंडीगढ़ को भिगोना शुरू कर देगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News