चंडीगढ़ में बारिश ने तोड़े सारे रिकार्ड, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल
punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 12:26 PM (IST)

चंडीगढ़ : ठंड की पहली बारिश से शहर में कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया। देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार रात तक रुक-रुक कर होती रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक शहर में कल रात 1.20 बजे बारिश शुरू हुई। लगभग 9 घंटे के दौरान 39 एम.एम. बारिश हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहने के साथ ही घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। हालांकि कोहरा कम हो जाएगा, लेकिन 5 दिनों तक बादल छाए रहेंगे।
आंकड़ों के मुताबिक यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है लेकिन 2011 के बाद यह पहली बार है कि दिन का तापमान इतना कम दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक शहर में बीती रात 1.20 बजे बारिश शुरू हुई।
सुबह 8.30 बजे तक 15.5 एम.एम. बारिश दर्ज हुआ जबकि सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 39 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। शहर में कई जगहों पर ओले भी गिरे हुए हैं। मौसम केंद्र के आंकड़ों पर गौर करें तो यह पहली बार है कि नवंबर माह में इतनी बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, शहर में 24 घंटे में इतनी बारिश पहले कभी नहीं देखी गई। विभाग का कहना है कि बारिश के कारण शहर के तापमान में बड़ा बदलाव आया है। शुक्रवार से शहर में कोहरा छाने की संभावना है। एक अक्टूबर से अब तक शहर में 78.2 एम.एम. यहां बारिश हो गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here