बारिश बनी आफत! कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, चालक बाल-बाल बचा
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 05:09 PM (IST)
अबोहर (भारद्वाज): गत देर रात अबोहर सीतो मार्ग पर गांव सुखचैन के निकट एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाईडर में टकराकर सड़क किनारे पलट गया। जानकारी के अनुसार कैंटर चालक गांव भागसर निवासी जसविंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह गत देर रात कैंटर में पपीते लोड करके अबोहर से सीतो की ओर जा रहा था कि जब वह गांव सुखचैन के निकट पहुंचा तो बारिश के कारण अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाईडर मे टकराकर सड़क किनारे पलट गया।
इसका धमाका सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और तुरंत चालक को कैंटर से बाहर निकाल उसका प्राथमिक उपचार किया और इसकी सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। ग्रामीणों ने इस हादसे बड़ी ईमानदारी दिखाई जिन्होंने सड़क पर बिखरे पपीतों को उठाने की बजाए उन्हें सुबह एक अन्य गाड़ी में लोड करवाया।
ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि नैशनल हाईवे होने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे, क्योकि यहां पर दोनों ओर रिहायशी इलाका है। इसलिए यहां पर सड़क में स्पीड ब्रेकर होने चाहिए ताकि वाहन धीमे हो सकें और डिवाईडर के निकट रिफलेक्टर या रात को जलने वाली लाईटें लगी हो ताकि वाहनों को दूर से रिफ्लेक्टर नजर आ जाए।उन्होंने बताया कि यहीं पर 5-6 सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें दो लोगों की जान भी जा चुकी है।

