गुरदासपुर में बारिश का कहर, घर पर गिरा 100 फुट लंबा सफेदे का पेड़... सहमे लोग

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 03:20 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर में बारिश का कहर देखने को मिला है। आज भारी बारिश के बाद गुरदासपुर की स्कीम नंबर 7 में एक हादसा हुआ जिसमें रेलवे लाइन के किनारे खड़ा सफेदे का 100 फुट लंबा पेड़ घर पर गिर गया, जिसके बाद डरे-सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 

PunjabKesari

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि शायद बिजली गिरने की आवाज आई है, लेकिन जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक बहुत बड़ा सफेदे  का पेड़ गिरा हुआ था, जिसके बाद लोगों ने संबंधित स्कीम नंबर 7 इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के प्रेसिडेंट को सूचित किया और लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम नंबर 7 में गिरी दीवारों और सफेदे का कोई पक्का समाधान किया जाए ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News