राहुल गांधी के पंजाब दौरे को रोकने की धमकी पर राजा वड़िंग का पन्नू को करारा जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 04:53 PM (IST)

खन्नाः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिख फॉर जस्टिस के गुरपतंवत सिंह पन्नू को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पन्नू के गले में जूतों का हार डालेगा तो उसे एक लाख डालर का इनाम दिया जाएगा।

उक्त ऐलान पन्नू द्वारा राहुल गांधी की पंजाब फेरी रोकने की धमकी के जवाब में दिया गया। राजा वड़िंग खन्ना में भारत जोड़ों यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। खन्ना में यह यात्रा 11 जनवरी को आएगी और रात को यही रुकेंगे। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब अंदर यह यात्रा 10 जनवरी को दाखिल होगी। फतेहगढ़ साहिब में यात्रा 10 तारीख को आएगी और 11 तारीख को खन्ना आएगी। विजिलेंस द्वारा कांग्रेस वर्करों को थर्ड डिग्री टार्चर देने के मामले में राजा वड़िंग ने कहा कि सांसद रवनीत बिट्टू ठीक कह रहे है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो विजिलेंस के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News