राजा वड़िंग ने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर उठाए सवाल, किया Tweet

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 01:38 PM (IST)

मोगा: पंजाब के मोगा जिले में प्रवासी मजदूरों पर हुए हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए इसे एक बड़ा खतरा बताया है। 

PunjabKesari

राजा वड़िंग ने ट्वीट कर इस घटना को “चिंताजनक और परेशान करने वाला” करार दिया।  उन्होंने कहा कि ऐसी बुराई को शुरुआत में ही रोकने की जरूरत है। प्रवासी मजदूरों पर हुए हमले की जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर ऐसी ताकतों को हराना चाहिए। राजा वड़िंग ने उम्मीद जताई कि पंजाब की ‘आप’ सरकार और भारत सरकार इस मामले को गंभीरता से लेंगी। उन्होंने आगे कहा कि अपने पंजाब के लिए इस गंभीर खतरे से निपटने के लिए हमें पार्टी राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। 


गौरतलब है कि बीते दिन मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे मोगा-जीरा रोड पर गांव खोसा जलाल में तीन नकाबपोश हमलावरों ने उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 प्रवासी मजदूरों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। ये मजदूर एक राइस मिल से अपने कमरों की ओर लौट रहे थे। हमले के दौरान अशोक कुमार और सुबोध (दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी) के पैरों में गोलियां लगीं। उन्हें इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News