HS फुल्का के BJP में शामिल होने पर जाखड़ ने किया स्वागत, Tweet कर जताई खुशी
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 02:27 PM (IST)
चंडीगढ़: वरिष्ठ एडवोकेट एच. एस. फुल्का आज पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਲਈ ਨਿਆਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਨਿੱਡਰ ਹੋ ਕੇ ਲੜਨ ਵਾਲੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਐਚ ਐਸ ਫੁਲਕਾ ਜੀ, ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਦਾ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਵੇਖਦਾ ਹੈ, ਉਹ ਅੱਜ ਭਾਜਪਾ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਰਗੇ ਉਚੇ ਕਿਰਦਾਰ ਦੀ ਸਿੱਖ ਸਖਸੀਅਤ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਜੁੜਨਾ ਦੱਸਦਾ ਹੈ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ… pic.twitter.com/5Wy6jP8Hrs
— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) April 1, 2026
सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा," सिख धर्म के लिए न्याय की लड़ाई निडर होकर लड़ने वाले एडवोकेट एच. एस. फुल्का आज भाजपा में शामिल हुए हैं और उन्हें सिख समुदाय में सम्मान की नजर से देखा जाता है।"
उन्होंने लिखा," जैसे उच्च चरित्र वाले सिख व्यक्तित्व का भाजपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी सिख धर्म और सिखी के लिए ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चाई के सामने विरोधियों द्वारा फैलाए गए भ्रम टूट रहे हैं। सुनील जाखड़ ने एच. एस. फुल्का का पार्टी में शामिल होने पर दिल की गहराइयों से स्वागत किया।"

