पंजाबियों की मासूमियत से मत खेलो .... Live आकर सुनील जाखड़ ने CM मान को घेरा
punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 01:46 PM (IST)
पंजाब डेस्क: एक बार फिर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील जाखड़ ने X लाइव होकर पंजाब सरकार तंज कसा। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी के नेता कुलवंत सिंह बाजीगर का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा कि, कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर का बयान सामने आया था। इससे मैं हैरान हो कि सीएम भगवंत मान को भी अभी तक पंजाब की समझ नहीं है।
ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ, ਆਪਣੇ ਦਿੱਲੀ ਵਾਲੇ ਆਕਾਵਾਂ ਦੇ ਆਖੇ ਲੱਗ ਕੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਅਣਖ ਨੂੰ ਵੰਗਾਰੋ ਨਾ। pic.twitter.com/6zPRzULq6n
— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) May 24, 2026
सुनील जाखड़ ने कहा कि, उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने अपना मन बना लिया है कि, पंजाब लोग आम आदमी पार्टी से पीछा छुड़ाकर भाजपा को पंजाब में लेकर आना चाहते हैं। इसका कारण है दहशत का माहौल, जिससे पंजाब के लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करते। भगवंत मान जी, सिर्फ अपने दिल्ली वाले आकाओं को खुश करने के लिए पंजाबियों की मासूमियत का मजाक मत उड़ाइए।
पंजाब में गैंगस्टर के कारण, सरेआम वर्दी डालकर गुंडागर्दी से लूट मचाई जा रही है। जहां दिन दहाड़े स्नैचिंग हो रही है, इसको लेकर लोगो ने अपना मन बनाया है। जाखड़ ने कहा कि, भगवंत मान द्वारा धमकियां दी जा रही है कि, वोट देनी है दो नहीं तो दरवाजे बंद है। जिन लोगों ने आपको पहचान दी। आपकी पार्टी के विधायकों को पहचान दी है उनको ऐसे कैसे बोल सकते हैं। जाखड़ सीएम मान से कहा कि, आपकी पार्टी के विधायकों को भी नहीं जानता था उन्हें पाजंब की जनता ने वोट देकर पहचान दी है।
वहीं सुनील जाखड़ ने सीबीआई जांच मामले में तंज कसते हुए कहा कि आपके दिल्ली के नेता अब चंडीगढ़ में आकर नहीं रुकते वो मोहाली में रहते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कहीं सीबीआई की रेड न हो जाए। अंत में उन्होंने सीएम मान से कहा कि अगर लोगों को वोट मांगना है तो प्यार से मांगे। अगर वो वोट दे तो भगवान का शुक्रिया अदा करें और नगर नहीं देते तो आपकी किस्मत है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

