Punjab CM Mann की कुत्तों पर की गई पोस्ट से खड़ा हुआ विवाद, पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर नेताओं ने किया विरोध
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 06:45 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में खूंखार लावारिस कुत्तों के लेकर डाली पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस पोस्ट को लोकर नेताओं ही नहीं बल्कि पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकारों ने गलत ठहराया और इसका कड़ा विरोध किया है। गौरतलब है कि, सीएम मान ने आज 22 मई को पंजाब में खूंखार कुत्तों को लेकर X पर एक पोस्ट शेयर की थी।
CM, BHAGWANT MANN; Please read the Supreme Court ruling again and if you don’t understand the law ask someone to explain. Only dogs suspicious of Rabies like symptoms or biting aggressive dogs should be isolated, diagnosed and treated. Harsh orders of killing dogs given by you… pic.twitter.com/UkKt0QYdNB
— Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) May 21, 2026
सीए मान की इस पोस्ट का अभिनेत्री सोनम बाजवा, तजिंदर बग्गा, नवजोत सिद्धू आदि ने X पर पोस्ट शेयर कर इसका विरोध किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी युवा मोर्चा के नेशनल सेक्रेटरी तजिंदर बग्गा ने इस मामले को लेकर चीफ जस्टिस ऑफ इंडया को एक मेल भी लिखी है।
नवजोत सिद्धू पोस्ट
नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि, ''CM भगवंत मान, कृपया सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला फिर से पढ़ें और अगर आपको कानून समझ नहीं आता, तो किसी से समझ लें। सिर्फ उन कुत्तों को अलग रखा जाना चाहिए, उनकी जांच और इलाज किया जाना चाहिए, जिनमें रेबीज जैसे लक्षण दिखें या जो आक्रामक होकर काटते हों।

फिल्म इंडस्ट्री में उठा विरोध
इस पोस्ट पर अभिनेत्री सोनम बाजवा की पोस्ट भी सामने आई है। उन्होंने सीएम मान की पोस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि, बिना किसी ठोस बुनियादी ढांचे के मुहिम कैसे शुरू हो सकती है। उन्होंने कहां कि, सीएम मान एस मामेल में तुरन्त दखल दें और बेजुबानों के प्रति मानवीय दृष्टिकोनअपनाएं। यहां पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का गलत मतलब निकाला जा रहा है।

वहीं गायिका रुपिंदर हांडा ने कहा कि, किसी की जान लेने का अधिकारी देश की सरकारों के पास नहीं है। भगवान ने जिसे भेजा है चाहे वह इंसान हो या फिर जानवर, हर किसी को जीने का पूरा-पूरा अधिकार है।
जानें क्या थी CM Mann की Post
आपको बता दें कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पोस्ट शेयर कर कहा कि, खतरा और खूंखार लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए नई मुहिम चलेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम मान ने पोस्ट शेयर की मुहिम चलाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ''आम आदमी पार्टी की सरकार माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है, पंजाब सरकार कल से शुरू करेगी बच्चों और बुजुर्गों और राहगीरों की जान को खतरा बनें जानलेवा कुत्तों को खत्म करने की एक बड़ी मुहिम।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

