पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर CBI रेड को लेकर AAP पर तरुण चुघ का हमला, कहा- भ्रष्टाचार विरोधी ढोंग बेनकाब
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 02:39 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर CBI की रेड को लेकर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर आम आदमी पार्टी की घेरा है। तरुण चुघ ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ''पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर CBI की रेड जो ED द्वारा एक सीनियर कैबिनेट मंत्री की गिरफ़्तारी के ठीक बाद हुई है, ने यह साबित कर दिया है कि केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी ने पंजाब को भ्रष्टाचार का एक बड़ा अड्डा बना दिया है।''
The CBI raid at Punjab Vigilance headquarters coming close on the heels of arrest of a senior cabinet minister by ED has proved that the Kejriwal-Bhagwant Mann duo has made Punjab a big den of corruption.
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) May 12, 2026
The hoax of fighting against corruption launched by @bhagwantmann is…
तरुण चुघ ने आगे कहा कि, ''भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ा गया लड़ाई का ढोंग पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। AAP के विधायकों ने अधिकारियों और आम आदमी को लूटने के लिए अपने घरों में टॉर्चर सेंटर बना रखे हैं। हाल ही में एक AAP विधायक का नाम सामने आया था, जिसका कथित PA म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कॉन्ट्रैक्ट पर स्टाफ भर्ती करने के नाम पर लाखों रुपये वसूलता था। उससे पहले अमृतसर में एक सीनियर अधिकारी की आत्महत्या के मामले में एक विधायक का नाम आया था, अधिकारी ने विधायक को मांगी गई फिरौती देने से इनकार कर दिया था।
पटियाला में CBI द्वारा भगवंत मान के चहेते DIG की गिरफ़्तारी ने असल में केजरीवाल-भगवंत जोड़ी द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार के रैकेट से पर्दा उठा दिया है। केजरीवाल ने पंजाब को एक ATM में बदल दिया है, जिसका इस्तेमाल वह सरकारी खजाने को लूटकर अपनी निजी तिजोरियां भरने के लिए करते हैं; इस काम में भगवंत मान और उनके अधिकारियों की टीम पूरी तरह से उनके साथ मिली हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

