Punjab: कांग्रेस की शानदार जीत के बाद बोले राजा वड़िंग, कहा- अयोध्या की जीत साबित करती है कि...

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 06:47 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब की 13 सीटों पर कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसके चलते आज चंडीगढ़ में पंजाब प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व प्रताप सिंह बाजवा ने प्रेस कॉन्फ्रैंस की। आपको बता दें कि लुधियाना सीट से राजा वड़िंग ने 20,942 के मार्जेन से रवनीत बिट्टू को हराया है। प्रेस कॉन्फ्रैंस दौरान संबोधित करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है।

विपक्ष पार्टियों पर निशाना साधते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में अकाली दल को सिर्फ परिवारिक सीट से जीत मिली हैं। अकाली दल का अंत हो चुका है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक भी सीट नहीं मिली है। इसके अलावा अयोध्या में कांग्रेस की जीत बड़ी मिसाल है। भगवान श्री राम के झंडे लगाकर प्रचार करके बेअबदी की है। कोई भी पार्टी भगवान राम के नाम पर राजनीति नहीं कर सकती है। कुर्सी के लिए भगवान श्री राम का नाम लेकर जीत हासिल नहीं की जा सकती। अयोध्या से कांग्रेस जीत साबित करती है कि भगवान राम सभी के हैं। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। 2027 में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

वहीं इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने बोलते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली है। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने सभी को बधाई दी और लोगों को कांग्रेस का साथ देने के लिए धन्यवाद किया। बाजवा ने कहा कि फिरोजपुर से कांग्रेस 40 साल बाद जीत मिली है। वहीं गुरदासपुर से लगातार बीजेपी जीतती आ रही थी जहां से सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी ऐताहिसक जीत हासिल की है। कांग्रेस ने चंडीगढ़ सहित पंजाब में 8 सीटों पर जीत हासिल की है। पिछली बार राज्य में कांग्रेस सरकार थी। इस बार केंद्र व राज्य में कोई सरकार नहीं है। खुफिया एजैंसियों  के जरिए हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई है। आम आदमी पार्टी के बारे में बोलते हुए बाजवा ने कहा कि 13-0 का नारा देने वालों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। 2 साल पहले आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी जिसमें से उनका नंबर कट कर 32 रह चुका है। 

आपको बता दें कांग्रेस ने पंजाब में 7 सीटों पर जीत हासिल की है। लुधियाना से राजा वड़िंग, जालंधर से चरणजीत चन्नी, गुरदासपुर से सुखजिंदर रंधावा, फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला,  पटियाला से डॉ. धर्मवीर सिंह गांधी व फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह की जीत हुई है।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News