राजा वड़िंग ने भाजपा पर साधा निशाना, SGPC से की ये अपील
punjabkesari.in Monday, Dec 22, 2025 - 05:07 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा पर निशानी साधा है। जानकारी के अनुसार हाल ही में भाजपा ने एक पोस्ट शेयर किया था इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राजा वड़िंग ने कहा कि भाजपा का ये ट्वीट शर्मनाक है। उन्होंने एस.जी.पी.सी. से अपील की है कि इस मामले पर सख्त कार्रवाई करें। उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब भाजपा पर अल्पसंख्यक समुदायों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे हों। ऐसे मामलों पर चुप्पी भविष्य में गलत उदाहरण पेश कर सकती है।
आपको बता दें कि भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कंसते हुए एक पोस्टर शेयर किया था। इसमें गुरू गोबिंद सिंह जी के परिवार की फोटो थी। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

