महानगर में नहीं रुक रहा फिरौतियां मांगने का सिलसिला, अब हिन्दू नेता को मिली धमकी

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 12:30 PM (IST)

अमृतसर (नीरज): महानगर में वरिष्ठ कारोबारियों एवं नागरिकों को विदेशों में बैठे गैंगस्टरों की तरफ से फिरौतियां मांगने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब पंजाब ब्राह्मण कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ हिन्दू नेता नरेश धामी को विदेशी नंबरों से फिरौती की कॉल आई और फिरौती न देने की एवज में उनको व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार इस मामले में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल की तरफ से पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं और नरेश धामी को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने के अलावा उनके घर के आसपास कड़े पहरे का इंतजाम कर दिया गया है। नरेश धामी को कैनेडा के नंबर से कॉल आई थी। इतना ही नहीं पुलिस को शिकायत देने के बाद उनको लगातार फोन पर मैसेज आ रहे हैं जिसमें वेट एंड वॉच लिखा गया है।

छोटे कारोबारियों को भी आने लगी फिरौती की कॉल 

बड़े कारोबारियों व वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ अब छोटे कारोबारियों को भी फिरौती की कॉल आनी शुरु हो गई है जिससे पुलिस की सिरदर्दी और ज्यादा बढ़ गई है। यह भी माना जा रहा है कि जिले के ही रहने वाले कुछ शरारती तत्व बड़े गैंगस्टर जो विदेशों से अपना गैंग संचालित करते हैं उनका नाम लेकर लोगों को फिरौती के लिए कॉल कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस के लिए ऐसे शरारती तत्वों को गिरफ्तार करना भी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। इस मामले में डी.सी.पी. क्राइम एंड इनवैस्टीगेशन प्रभजोत सिंह विर्क की तरफ से अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News