रोती हुई बेटी ने सुनाई आपबीती-कहा मां पापा ने मेरी साथ की है दरिंदगी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 10:45 AM (IST)

बठिंडा(विजय): गांव कोठागुरु की एक नाबालिगा को बेहोश करके उसके साथ कई दिनों तक किए गए दुष्कर्म के मामले में थाना नहियांवाला पुलिस ने सौतेले पिता, उसके भांजे व अन्य रिश्तेदारों सहित 5 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में पीड़ित की मां ने बताया कि उसकी शादी करीब 28 साल पहले कोठागुरु के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। उसके पहले पति से उसके घर एक लड़का व एक लड़की पैदा हुई। पति के साथ अनबन के चलते करीब 15 साल पहले उसका अपने पति के साथ तलाक हो गया।

वह अपनी लड़की, जो उस वक्त डेढ़ वर्ष की थी, को लेकर गांव के एक अन्य व्यक्ति जसवीर सिंह के साथ पत्नी की तरह रहने लगी।उसका दूसरा पति उसकी 16 वर्षीय पर गलत नजर रखने लगा। पीड़ित लड़की ने उक्त बात मां को बताई तो उसने लड़की को समझाया कि ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि वह उसका पिता है। वह अक्सर लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसका पता चलने पर उसने अपने पति से इस बारे में बात की तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया। गुस्से में ही उसने उसकी लड़की को सबक सिखाने के लिए उक्त घटना को अंजाम दिया।

बठिंडा से बाहर ले जाकर करवाया दुष्कर्म

उसका पति गत 15 सितम्बर को उसकी लड़की को बहाना बनाकर अपने साथ डबवाली ले गया जहां पर उसकी ननद वीरपाल कौर, उसका पति जग्गा सिंह, उसकी लड़की सोनी कौर, दामाद सिमरजीत सिंह, उसके पति जसवीर का भांजा बग्गा सिंह भी मौजूद थे। उसने बताया कि आरोपी बग्गा सिंह ने इस दौरान उसकी लड़की को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वे लोग कई बार उक्त को अपने साथ विभिन्न जगहों पर ले जाते रहे व उसके साथ बग्गा सिंह दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर उक्त सभी आरोपियों जसवीर सिंह, जग्गा सिंह, वीरपाल कौर, बग्गा सिंह, सिमरजीत सिंह व सोनी कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

swetha