इंसानियत की हदें पार: नाबालिगा से दुष्कर्म कर लगाई आग

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 11:04 AM (IST)

कपूरथला (भूषण): कपूरथला में एक नाबालिग लड़की को जबरदस्ती अपने घर में रखकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार गांव बाजा निवासी एक व्यक्ति ने एस.एस.पी. सतिंद्र सिंह को बताया कि उसकी 17 वर्ष की नाबालिग लड़की को मंगल सिंह नामक युवक ने जबरदस्ती अपने घर में रखकर उसकी मासूमियत का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

PunjabKesari
महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने पीड़िता को शिकार बनाने तथा शादी करने का दबाव बनाकर उसे आग लगाकर घायल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं सहित 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापामारी के दौरान एक महिला आरोपी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
PunjabKesari
विरोध करने पर पीड़िता को लगाई आग
उक्त आरोपी ने अपने पिता प्रीतम सिंह, माता वीरो, काला सिंह पुत्र ठाकुर सिंह, सीरो पत्नी काला सिंह तथा हरजिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव बाजा के साथ मिलकर उसे विरोध करने पर धमकियां दी तथा उस पर शादी का दबाव बनाया। उसकी बेटी द्वारा अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश के दौरान उक्त सभी आरोपियों ने उसकी बेटी पर तेल डालकर आग लगा दी जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गई।
PunjabKesari
क्या कहना है एस.एस.पी. का
एस.एस.पी. ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एस.एच.ओ. तलवंडी चौधरियां जरनैल सिंह को जांच के आदेश दिए, जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए गए। जिसके आधार पर सभी 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापामारी के दौरान 4 आरोपियों मंगल सिंह, प्रीतम सिंह, वीरो तथा काला सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शेष दोनों आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News