Punjab में शर्मनाक घटना, युवक ने अपनी ही बहन को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 04:37 PM (IST)

फिरोजपुर : जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। मामला स्थानीय भट्टियां वाली झुग्गी सामने आया है, यहां एक भाई ने रिश्तों की लाज को भूलकर अपनी मंदबुद्धि बहन को हवस का शिकार बना डाला। जानकारी के अनुसार, लड़की का परिवार लोगों के घरों में काम करके अपना गुजारा करता है। इसी बीच जब परिवार के सदस्य काम पर चले गए तो उक्त लड़का घर आया और लड़की को अकेली देखकर उसने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

इसके बाद वह बच्ची को खून से लथपथ छोड़कर घर से भाग गया, जिसे बच्ची की मां ने देख लिया। लड़की की मां ने जब उसे इस हालत में देखा तो उसने शोर मचाया और फिर लोगों की मदद से उक्त लड़के को पकड़ लिया गया। इस दौरान आरोपी लड़के की जमकर पिटाई कर दी गई। फिलहाल आरोपी लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। परिवार का कहना है कि ऐसी घिनौनी हत्या करने वाले को मौत की सजा मिलनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News