पंजाब में शर्मसार हुए रिश्ते, हवस में अंधे भाई ने बहन से की हैवानियत

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 06:48 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा, खुराना): जिले के एक गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके ही ताया के बेटे द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है।

इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को उसके ताया के लड़के ने उसे फर्श पर गिरा दिया और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। नाबालिग लड़की के साथ हुए इस अत्याचार की गंभीरता को देखते हुए, सदर श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 65(1) और POCSO एक्ट 2012 की धारा 6 के तहत केस नंबर 197 (तारीख 23.07.2026) दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच तेजी से कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News