दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म, आरोपी फरार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 11:12 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में एक दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर इस लड़की से एक युवक ने दुष्कर्म किया था, जिसके बाद यह लड़की गर्भवती हो गई थी। पीड़िता की आयु सिर्फ 11 साल बताई जा रही है। लुधियाना के सिविल अस्पताल में इस लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद यह सारा मामला सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले इस लड़की को अस्पताल में दाखिल किया गया था। जिसकी मंगलवार रात को डिलीवरी हुई और इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। लड़की के घरवालों ने कूमकला थाने में शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि एक युवक द्वारा उनकी बेटी को बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है, लेकिन जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News