दुष्कर्म की शिकार लड़की की बिगड़ी हालत, अस्पताल जाते समय तोड़ा दम
punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 11:56 AM (IST)

फिल्लौर : शादीशुदा लड़के द्वारा कुंवारी लड़की को विदेश ले जाकर वहां शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और लड़के की माता द्वारा पीड़िता को डराने धमकाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की शिकार 21 वर्ष की पीड़ित लड़की ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका की बहन के बयानों पर दुष्कर्म के मुक्दमे में धारा का इजाफा किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतका को धमकाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है और मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को पहले होटल बाद में खेतों में ले जाकर मारने की नाकाम कोशिश की। गत 3 मई को दोपहर 3 बजे नजदीकी गांव छीछोवाल के खेतों में एक लड़का-लड़की के साथ बुरी तरह से मारपीट कर रहा था। जब लड़के ने लड़की का गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की तो लड़की ने हिम्मत जुटा उसे टांग मार कर गीरा दिया और खुद चिलाने लग पड़ी पीड़िता आवाज सुनकर नजदीकी खेतों में काम कर रहे किसानों ने वहां पहुंच लड़की की जान बचाई। लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहीं अपनी कार छोड़ कर फरार हो गया। पीड़ित लड़की ने पुलिस के पास दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी लड़का हनी पवार है जो शादीशुदा है और 2 बच्चों का बाप है। उसने उसे अपने झांसे में लेकर उसे विदेश लौट जाएगा जहां वह उसके साथ विवाह कर लेगा ऐसा बोल कर पिछले एक वर्ष से उसका बलात्कार करता रहा। अब उसका राज खुल ना जाए इस लिए वह उसे रास्ते से हटाने के लिए मारने की योजना बनाकर बैठा है। जिस पर पुलिस ने हनी पर दुष्कर्म और माता विद्या पर पीड़िता को धमकाने का मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित लड़की मरने से पहले अदालत में पेश होकर जज साहिब के सामने अपने बयान दर्ज करवा चुकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here