Shocking: 14 साल की नाबालिगा से दरिंदे ने पार की शर्म की सारी हदें...

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 09:25 AM (IST)

खरड़: पास ही के गांव का रहने वाला एक लड़का अपने जानकार की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से चार माह तक बलात्कार करता रहा। आरोपी की इस घिनौनी हरकत का पता उस समय चला जब वह एक दिन लड़की को अकेला पाकर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच लड़की की मां ने आरोपी को देख लिया और वह वहां से फरार हो गया। लेकिन बाद में उसे काबू कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया वहां से एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। शिकायत में पीड़िता की मां जो साफ सफाई का काम करती है ने बताया कि पति ड्राइवर है। उनके 6 बच्चे हैं। रोजाना की तरह गत 15 जून को वह पति-पत्नी काम पर गए हुए थे। जब अचानक दोपहर करीब 2 बजे घर वापस लौटी तो देखा कि घर की छत पर बेटी के साथ आरोपी पवन जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था जो उसे देखकर मौके से भाग गया।

जब बेटी से इस बारे में पूछा तो वह डरी सहमी हुई थी। कुछ समय बाद बेटी ने बताया कि जब वह दोनों काम पर जाते हैं तो उक्त आरोपी अक्सर घर पर आ जाता है और पिछले तीन- चार महीने से निरंतर उसके साथ उसकी मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध बना रहा है। पता चलने पर जब बेटी को 20 जून को डॉक्टर के पास ले गई तो वहां पता चला कि 3 माह की गर्भवती हैं। इसकी शिकायत पुलिस में दी और महिला के बयान दर्ज कर पीड़ित लड़की का मैडीकल करवाया गया। इसके बाद आरोपी को काबू कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News